फतेहपुर में ‘शाम-ए-सरदार’ कवि सम्मेलन:समाज में शिक्षा, एकजुटता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

Nov 01, 2026 - 21:23
0
फतेहपुर में ‘शाम-ए-सरदार’ कवि सम्मेलन:समाज में शिक्षा, एकजुटता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का  लिया संकल्प
फतेहपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बिंदकी तहसील क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में ‘शाम-ए-सरदार’ कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुकेश पटेल के नेतृत्व में हुआ। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सरदार पटेल के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने सरदार पटेल की एकता, अखंडता और सहकारिता की विचारधारा पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने के लिए समाज में शिक्षा, एकजुटता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनहित संकल्प पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, बिंदकी प्रभारी भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, समाजवादी पार्टी के बच्चा सिंह फौजी तथा सरदार सेना के गुजरात प्रभारी सतेंद्र प्रखर पटेल, चंद्रभान सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User