सुपर किंग्स ट्राई-सीरीज़ में सीनियर टीम की जीत:अनुराग ने जड़ा नाबाद शतक, जूनियर टीम को 2 विकेट से हराया
अलीगढ़ के ईडन पार्क क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही सुपर किंग्स ट्राई-सीरीज़ के पहले मुकाबले में सीनियर सुपर किंग्स ने जूनियर सुपर किंग्स को दो विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया। मुकाबले में सासनी कस्बे और आसपास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर सीनियर टीम के कप्तान चैतन्य देव भारद्वाज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर टीम ने 19.4 ओवर में 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर टीम ने अनुराग कुमार की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 19.3 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अनुराग ने 58 गेंदों पर 12 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन बनाए। उन्होंने अंतिम ओवर में छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में देवेंद्र श्रोती ने चार विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अनुराग को मैन ऑफ द मैच और सुजल ठाकुर को इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)