ललितपुर मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से मरीज कूदा:जहर खाने के बाद भर्ती कराया गया था, गंभीर हालत में झांसी रेफर

Nov 10, 2026 - 12:04
0
ललितपुर मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से मरीज कूदा:जहर खाने के बाद भर्ती कराया गया था, गंभीर हालत में झांसी रेफर
ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 30 वर्षीय मरीज मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे तीसरी मंजिल से कूद गया। करीब 40 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मरीज की पहचान मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के प्राणपुरा गांव निवासी अमित सेन के रूप में हुई है। वह रमेश चंद्र का बेटा है। अमित ने जहर खा लिया था। इसके बाद उसके भाई अजय ने सोमवार, 9 नवंबर को दोपहर 3 बजे उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User