देवकली देवलास में लगेगा 10 दिवसीय मेला:दंगल, घुड़सवारी और बिरहा के साथ 24 नवंबर को मनेगी देव दीपावली
मऊ के करहां में धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक विरासत समेटे देवकली देवलास में लोलार्क छठ के अवसर पर दस दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजन होगा। 14 नवंबर को बटोर और 15 नवंबर से मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। 24 नवंबर को भव्य देव दीपावली के साथ मेले का समापन किया जाएगा। देवर्षि देवल की तपस्थली, प्राचीन बालार्क सूर्य मंदिर और देवताल इस क्षेत्र की प्रमुख पहचान हैं। छठ पर्व पर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। वे कुंड में स्नान कर अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मेले में दंगल, घुड़सवारी, बिरहा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। क्षेत्रवासियों ने मेला क्षेत्र का विस्तार करने के साथ पेयजल, प्रकाश, सफाई, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही अश्लील कार्यक्रमों और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)