लंगूर के हमले में महिला घायल:बरेली में 45 वर्षीय महिला जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली के सर्वोदय नगर में घर के आंगन में परिवार के साथ चाय पी रही 45 वर्षीय महिला पर लंगूर ने हमला कर दिया। महिला के चेहरे और गाल पर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना सीबीगंज क्षेत्र की निवासी जयंती देवी पत्नी राजेश कुमार शाम को परिवार के साथ आंगन में बैठी थीं। इसी दौरान लंगूर आंगन में घुसा और उन पर हमला कर दिया।
परिजनों ने चीख-पुकार सुनकर लंगूर को भगाया और जयंती देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
राजेश कुमार के मुताबिक, इसी लंगूर के हमले में इलाके के दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। दोनों का अलग-अलग जगह इलाज कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)