लोडर की टक्कर से गुमटी क्रॉसिंग का फाटक टूटा:कानपुर में जीटी रोड पर लगा 3 किमी लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Nov 03, 2026 - 20:45
0
लोडर की टक्कर से गुमटी क्रॉसिंग का फाटक टूटा:कानपुर में जीटी रोड पर लगा 3 किमी लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी
कानपुर में मंगलवार शाम गुमटी क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने के दौरान एक लोडर उससे टकरा गया। इसके बाद GT रोड पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम करीब 6:30 बजे जरीब चौकी से गोल चौराहे तक भीषण जाम लग गया। बस, कार और बाइक सवार घंटों फंसे रहे। जाम से बचने के लिए वाहन चालक आसपास की गलियों में घुस गए, जिससे वहां भी रास्ते बंद हो गए। अशोक नगर, 80 फीट रोड और मोतीझील चौराहे तक जाम का असर पहुंचा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी फंस गई। उसे निकालने के लिए पुलिस और लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 3 तस्वीरें देखिए…. लोडर की टक्कर के बाद लगा जाम गुमटी क्रॉसिंग पर लोडर के रेलवे फाटक से टकराने के बाद वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। GT रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जरीब चौकी से गोल चौराहे और गोल चौराहे से जरीब चौकी जाने वाले वाहन फंस गए। बाइक सवार भी वाहनों के बीच से निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन सड़क पर जगह नहीं मिलने से उन्हें इंतजार करना पड़ा। गुमटी और कोकाकोला चौराहे पर लोग ऑटो और टेंपो के इंतजार में खड़े रहे। बसों में बैठे यात्री भी जाम खुलने का इंतजार करते रहे। गलियों में भी फंसे वाहन, एंबुलेंस निकालने में मशक्कत GT रोड पर जाम से बचने के लिए वाहन चालक अशोक नगर और आसपास की गलियों से निकलने लगे। इससे संकरी सड़कों पर भी वाहनों की कतारें लग गईं। 80 फीट रोड और मोतीझील चौराहे पर भी यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। उसे रास्ता दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। जाम खुलवाने में जुटी रही पुलिस सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहनों को आगे बढ़वाकर रास्ता खाली कराने की कोशिश की। लेकिन सड़कों पर वाहनों का दबाव ज्यादा होने से जाम खुलवाने में काफी समय लगा। शाम के व्यस्त समय में लगे जाम से लोगों को घर पहुंचने और जरूरी काम निपटाने में देरी हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User