नदरई अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला:ट्रेन से गिरने की आशंका; सिर और शरीर पर चोट के निशान; शिनाख्त की कोशिश जारी
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नदरई अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रेन से गिरा होगा। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पेट से आंतें बाहर निकली हुई थीं और दोनों हाथ-पैर टूटे हुए प्रतीत हो रहे थे। शरीर के कई हिस्सों पर घिसटने के निशान भी मिले हैं। मृतक ने नीली जींस और नीली शर्ट पहनी थी। उसके पैरों में मिट्टी के रंग के जूते थे। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे की कानूनी प्रक्रिया भी की जा रही है। पहचान और जांच के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)