मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चुनाव हारते ही ट्रम्प की पार्टी में बगावत; सुप्रीम कोर्ट बोला- हिरासत के 24 घंटे में पेशी जरूरी; धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा
नमस्कार, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रम्प की पार्टी में बगावत होने लगी है। रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहा है। आगे जानिए कि सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद शख्स की कोर्ट में पेशी पर क्या कहा… ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में शामिल होने के मामले में सुनवाई होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. चुनाव में हार के बाद ट्रम्प की पार्टी में बगावत, राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में विपक्ष अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अब ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन में बगावत की स्थिति बन रही है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का इस्तीफे मांगा जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने ट्रम्प को ईरान पर हमले के लिए उकसाया, लेकिन युद्ध खत्म करने की कोई योजना नहीं बनाई। इधर, विपक्ष ने भी राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके जरिए उन्हें पद से हटाया जा सकता है।डेमोक्रेट्स आरोप लगा रहे हैं कि ट्रम्प ने अपने पद का इस्तेमाल कर अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया और संपत्ति जुटाई। इससे आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। संसद में बहुमत गंवाया, ट्रम्प के पास अब कितनी ताकत? 1. कानून रोक सकते हैं: ट्रम्प संसद से पास किसी भी बिल पर वीटो लगा सकते हैं। डेमोक्रेट्स के पास वीटो को पलटने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं। 2. फैसले लागू कर सकते हैं: ट्रम्प सरकारी आदेश जारी कर सकते हैं, इमरजेंसी घोषित कर सकते हैं, एजेंसियों को निर्देश दे सकते हैं और विदेश नीति तय कर सकते हैं। 3. माफी देने का अधिकार: ट्रम्प पद छोड़ने से पहले सहयोगियों को माफी दे सकते हैं। इस पर राजनीतिक विवाद हो सकता है। जो बाइडेन भी ऐसा कर चुके हैं। 4. जज और अधिकारियों की नियुक्ति: रिपब्लिकन बहुमत वाली संसद के पास दो महीने हैं। इस दौरान ट्रम्प अपनी पसंद के जजों और अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दिला सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. सुप्रीम कोर्ट बोला- हिरासत के बाद 24 घंटे में पेशी जरूरी, देरी होने पर व्यक्ति को रिहा करना होगा सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की 24 घंटे की समय सीमा को साफ किया। कोर्ट ने कहा- किसी व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की 24 घंटे की समयसीमा उसे हिरासत में लेते ही शुरू हो जाएगी। यह समय औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज होने के समय से नहीं गिना जाएगा। ग्राफिक में समझें हिरासत में लेने और औपचारिक गिरफ्तारी में अंतर… पूरी खबर पढ़ें… 3. फ्रांस में सरकारी ब्लड बैंक का कूलिंग सिस्टम हैक, खून को 110°C तक खौलाने की साजिश फ्रांस में हैकर्स ने सरकारी ब्लड बैंक फ्रेंच ब्लड एस्टैब्लिशमेंट (EFS) के कोल्ड स्टोरेज सिस्टम पर अटैक किया। फ्रीजर का तापमान माइनस 30°C से बढ़ाकर 110°C तक करने की कोशिश की। हालांकि, अलार्म सिस्टम ने समय रहते गड़बड़ी पकड़ी और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। EFS से 1900 अस्पताल जुड़े फ्रांस के साप्ताहिक अखबार 'ले कनार आंचेने' के मुताबिक ब्लड स्टोरेज सिस्टम में प्रवेश के लिए डिफॉल्ट पासवर्ड का इस्तेमाल किया गया था। EFS ने कहा कि फ्रीजर में रखे प्लाज्मा को सुरक्षित दूसरी जगह भेज दिया गया है। दरअसल, EFS 1900 से ज्यादा अस्पतालों के लिए खून, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स इकट्ठा करने, उनकी जांच करने, उन्हें तैयार करने और अस्पतालों तक पहुंचाने का काम करती है। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तराखंड के चारों धामों में पारा माइनस में, यूपी में कोहरा छाया; दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, AQI 400 पार उत्तराखंड के चारों धामों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया। केदारनाथ में -8°C, बद्रीनाथ में -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -6°C तापमान रहा। चक्रवात मुरासु का असर कमजोर होने के बावजूद तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है। 8 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में अब प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली का औसत AQI 482 दर्ज किया गया। CPCB के मुताबिक, 7 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर रहा। इधर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्था, बिहार में सुबह के वक्त ठंड बढ़ने लगी है। यूपी के लखनऊ, संभल, श्रावस्ती और देवरिया समेत 10 शहरों में कोहरा छाया। पूरी खबर पढ़ें… 5. धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा; सोना ₹2507 बढ़कर ₹1.44 लाख पहुंचा, चांदी ₹1167 बढ़कर 1.87 लाख पहुंची इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार को सोना-चांदी के दाम बढ़े। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,507 चढ़कर करीब ₹1.44 लाख पहुंचा। एक किलो चांदी ₹1167 चढ़कर ₹1.87 लाख हुई। सोना इस साल ₹11 हजार रुपए महंगा और चांदी ₹43 हजार गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10,934 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 43,120 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.44 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.87 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। पूरी खबर पढ़ें… 6. रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, वर्ल्ड कप का सपना अधूरा रहा क्रिस्टियानो रोनाल्डो (41) ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया। उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे। रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे। इन 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए। उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। वीडियो में बोले- पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया रोनाल्डो ने वीडियो में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर खत्म हो रहा है। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं। मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सिर्फ मैच, गोल, रिकॉर्ड और ट्रॉफियां याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग याद आते हैं जिन्होंने इस सफर को खास बनाया। पूरी खबर पढ़ें… 7. भारत छठी बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन, जापान को 4-1 से हराया; आखिरी 15 मिनट में दागे 3 गोल भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता। मोहाली में खेले गए फाइनल में भारत ने जापान को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम छठी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी और लगातार तीसरी बार खिताब जीता।
भारत ने 6 मिनट में 3 गोल दागे पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: राहुल गांधी बोले-BJP ने गोकुल डेयरी चुनाव में नियम बदले: बहुमत के लिए 4 सरकारी निदेशक जोड़े; कांग्रेस को 25 में से 13 सीटें मिली थीं (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: गोवा-5 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का आदेश: SIR में काटे गए थे; बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- EC नाम हटाने से पहले सुनवाई का मौका दे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: छह और राज्यों-UT में SSR, वोटर लिस्ट अपडेट होगी:30 नवंबर को ड्राफ्ट, जनवरी में फाइनल लिस्ट आएगी; इसके पहले 17 राज्यों में ऐलान किया था (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: इजराइल में आइजनकोट के PM बनने का रास्ता साफ:अरब पार्टियों ने समर्थन दिया, 67 सांसद साथ आए; नेतन्याहू के पास 46 बचे (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: हैदराबाद जेल में बना देश का पहला जेंडर न्यूट्रल सेल:ट्रांसजेंडर कैदियों को मिलेगी अलग पहचान, मानवाधिकार आयोग के दखल के बाद फैसला; मनपसंद कपड़े पहन सकेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… रील्स देखने की नौकरी राजस्थान की एक कंपनी ने रील्स देखने की नौकरी निकाली है। कर्मचारी को दिनभर इंस्टाग्राम पर रील्स देखकर वायरल ट्रेंड बताने होंगे। कंपनी ने इसे 'प्रोफेशनल डूमस्क्रॉलर' नाम दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या बुरी तरह हारकर भी ट्रम्प का कुछ नहीं बिगड़ेगाः आखिर ट्रम्प को ऐसी कौन-सी 'अल्टीमेट पावर' मिली है, उससे क्या-क्या कर सकते हैं 2. भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘राष्ट्रभक्त’ जेन जी तैयार करेगा RSS, सोशल मीडिया पर नजर:यूपी में यूजीसी बिल से नुकसान का डर, इंदौर बैठक के 6 संदेश 3. भास्कर एक्सप्लेनर: ट्रम्प ने जिसे जिहादी बोला, वो सांसद बन गया: अमेरिकी सीनेट में पहली बार कैसे पहुंचा कोई मुस्लिम, अब्दुल अल-सैयद की कहानी 4. जरूरत की खबर- इस धनतेरस शॉपिंग के 36 यूनीक आइडियाज:ये स्मार्ट गैजेट्स आपके किचन को बनाएंगे मॉडर्न, बचेगा टाइम और मेहनत भी 5. ब्लैकबोर्ड: पति पाकिस्तान की जेल में 5 साल से बंद: न बिंदी, न सिंदूर, आईना भी नहीं देखती हूं; बेटी को बाप की शक्ल तक याद नहीं 6. पेरेंटिंग: 6 साल का बेटा पटाखों से डरता है: स्कूल में दोस्त ‘डरपोक’ कहकर चिढ़ाते हैं, बच्चे को कैसे समझाऊं कि डरना ‘कमजोरी’ नहीं 7. मूवी रिव्यू: 'रामायण पार्ट 1': रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म
🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज आज का राशिफल… कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी और नई शुरुआत के लिए कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। जानिए आज का राशिफल…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)