मुजफ्फरनगर में 75 करोड़ से होंगे विकास कार्य:111 प्रस्तावों पर बोर्ड की मुहर, वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक करने का प्रस्ताव पास
मुजफ्फरनगर शहर के विकास को गति देने के लिए नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में करीब 75 करोड़ रुपये के 111 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। शुक्रवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क निर्माण, मार्गों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और सफाई समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक करने और वाल्मीकि चौक के नामकरण से जुड़ा प्रस्ताव भी पास हुआ। बैठक में शहर के अलग-अलग वार्डों में कराए जाने वाले निर्माण और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान कुछ प्रस्तावों को लेकर सभासदों के बीच बहस भी हुई। स्थिति को देखते हुए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने हस्तक्षेप किया। दोनों ने सभासदों को शांत कराकर बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई। सर्वसम्मति से पास हुए सभी 111 प्रस्ताव पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बैठक में करीब 75 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से जुड़े 111 प्रस्ताव रखे गए थे। सभी बोर्ड सदस्यों ने इन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दी है। इन कार्यों से शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। वहलना चौक बनेगा महाराणा प्रताप चौक बैठक में वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई। इसके अलावा वाल्मीकि चौक के नामकरण से जुड़ा प्रस्ताव भी पास किया गया। पालिका अध्यक्ष ने इस फैसले पर वाल्मीकि समाज के लोगों को बधाई दी। बैठक के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने अध्यक्ष का सम्मान भी किया। सड़क, लाइट और सफाई पर रहेगा फोकस अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि विकास कार्यों के प्रस्तावों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, मार्गों का विकास, प्रकाश व्यवस्था और सफाई से जुड़े काम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभासदों ने कुछ मुद्दों पर अपनी बात रखी थी, लेकिन कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। सभी 111 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)