shorts title UPI पर चार्ज नहीं, फिर भी वेंडरों से हो रही वसूली!

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लागू नहीं होने के बावजूद आईआईएम के सर्वे में 10.4 प्रतिशत वेंडरों ने सप्लायरों द्वारा अतिरिक्त पैसे मांगे जाने की बात कही है।

Nov 05, 2026 - 16:02
Updated: 55 minutes ago
0
shorts title UPI पर चार्ज नहीं, फिर भी वेंडरों से हो रही वसूली!

दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 5 नवंबर 2026

यूपीआई से भुगतान करने पर ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क लेने का कोई नया नियम लागू नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद कारोबारियों पर अतिरिक्त पैसे देने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईएसबी) के एक सर्वे के मुताबिक, 10.4 प्रतिशत वेंडरों ने बताया कि उनके सप्लायर यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर उनसे अतिरिक्त पैसे मांग रहे हैं। इस खुलासे ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) यानी लेनदेन शुल्क को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है। फिलहाल यूपीआई के सामान्य बैंक खाते से बैंक खाते में होने वाले भुगतान पर एमडीआर लागू नहीं है। इसके बावजूद सप्लायरों की ओर से अतिरिक्त रकम मांगे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब यूपीआई भुगतान पर आधिकारिक शुल्क लागू नहीं है, तो फिर वेंडरों से अतिरिक्त पैसे किस आधार पर मांगे जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User