सोनई स्थित स्कूल में दीपोत्सव:हवन के साथ रंगोली प्रतियोगिता हुई, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

Nov 06, 2026 - 14:04
0
सोनई स्थित स्कूल में दीपोत्सव:हवन के साथ रंगोली प्रतियोगिता हुई, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार
मथुरा में सोनई स्थित श्रीमती द्रौपदी देवी जिज्ञासु जूनियर हाईस्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, रंगोली प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन कर किया गया। हवन का अनुष्ठान श्री ओमानंद महाराज ने संपन्न कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आहुतियां अर्पित कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों और डिजाइनों से आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या श्रीमती अमन कुशवाहा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User