जालौन पुलिस ने 145 गुम मोबाइल लौटाए:धनतेरस पर मालिकों को मिले 21.75 लाख रुपये कीमत के फोन
जालौन में दीपावली से पहले धनतेरस के अवसर पर जालौन पुलिस ने लोगों को खुशियों का अनमोल तोहफा दिया। पुलिस ने चोरी और गुम हुए 145 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल हाथ में पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 21 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। जालौन के एसपी सुरेश चंद्र रावत और अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इशांत सोनी ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के निर्देशन व पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम बीबीथाना और जनपद के विभिन्न थानों की गठित टीमों ने मोबाइल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए। एसपी के अनुसार, मोबाइल गुम होने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद ली गई। इसके माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों और जनपदों से गुम हुए 145 मोबाइल फोन तलाशकर बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को वितरित किए। उन्होंने बताया इस बार करीब 1000 से अधिक मोबाइल बरामद किए है। वही मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जालौन पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। इस सराहनीय कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक मय टीम तथा जनपद के थानों पर गठित साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)