गोंडा में चंपारण मीट हाउस में लगी आग:2 लाख का सामान जला, भट्ठी जलाते समय हादसा; तेल ज्यादा पड़ने से भड़कीं लपटें
गोंडा जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौराहे के पास संचालित चंपारण मीट हाउस में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। भट्ठी जलाने के दौरान तेल अधिक पड़ने से आग की लपटें तेजी से फैल गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों, दमकल कर्मियों और रेस्टोरेंट कर्मचारियों की मदद से करीब एक घंटे बाद सुबह 10 बजे आग पर काबू पाया जा सका। भट्ठी सुलगाते समय भड़की आग बताया जा रहा है कि हादसे के समय रेस्टोरेंट के अंदर एक कारीगर भट्ठी जलाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान भट्ठी में अधिक तेल पड़ जाने से आग अचानक भड़क उठी। आग की लपटें देखकर राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। फर्नीचर, उपकरण और खाद्य सामग्री जलकर राख इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखा करीब 2 लाख रुपए का फर्नीचर, मीट पकाने के उपकरण, आटा, चावल और अन्य खाद्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। राहत की बात रही कि रेस्टोरेंट कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्र चलाने की जानकारी थी। इससे आग को शुरुआती स्तर पर फैलने से रोकने में मदद मिली। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंचीं लपटें नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि अंबेडकर चौराहे के पास चंपारण मीट हाउस में सुबह भट्ठी सुलगाते समय तेल के कारण आग भड़क गई थी। पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। नुकसान का सटीक आकलन दुकान संचालक कर रहा है। सड़क के स्तर से करीब 5 फीट नीचे संचालित यह दुकान पिछले दो वर्षों से चल रही है। गनीमत रही कि आग की लपटें आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं पहुंचीं, जिससे बाजार में बड़ा हादसा होने से टल गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)