मतदाता सूची पर अफवाह फैला रहा विपक्ष:प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले; डॉक्टर, वकील, उद्यमियों ने समस्या बताई

Nov 05, 2026 - 11:14
0
मतदाता सूची पर अफवाह फैला रहा विपक्ष:प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले; डॉक्टर, वकील, उद्यमियों ने समस्या बताई
दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने करीब 2 घंटे तक प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर सभी को समझाने का प्रयास किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसकी पूरी प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि सभी दलों से सुझाव व आपत्तियां मांगी जाती हैं लेकिन विपक्ष कभी आपत्ति लेकर नहीं आता। बाद में सड़क पर आकर अफवाह फैलाता है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से कहा कि इन अफवाहों को लेकर लोगों को जागरूक करना होगा। बैठक में 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे। उनमें से लगभग 40 लोगों ने अपने सवाल पूछे। अधिवक्ताओं की ओर से अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल की बात की गई। उद्यमियों की ओर से चैंबर आफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि छोटे उद्यमियों को लोन लेने में दिक्कतें आती हैं। डॉक्टरों की ओर से वाई सिंह ने डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर भी सवाल किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी स्तर पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठाए गए। महिलाओं को राजनीति में भागीदारी की बात भी उठी। जिसके बाद नारी वंदन बिल की बात कही गई। डा. अमित सिंह ने बताया कि यह बैठक काफी सार्थक रही। इसमें किसी प्रकार की भाषणबाजी नहीं थी। सभी को अपने प्रश्न पूछने का मौका दिया गया। हर वर्ग की बात उठायी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के अभियान के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि अबतक 100 से अधिक पदयात्रा हो चुकी है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने विभिन्न वर्ग के लोगों से उनकी समस्या पूछी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने किया। संचालन गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्र ने किया। इस बैठक में क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User