मॉस्को पढ़ने गया था, रूसी सेना में भर्ती हो गया:बेटे को वापस लाने के लिए पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सरकार बोली- हमारा रोल लिमिटेड है

Nov 24, 2026 - 16:40
0
मॉस्को पढ़ने गया था, रूसी सेना में भर्ती हो गया:बेटे को वापस लाने के लिए पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सरकार बोली- हमारा रोल लिमिटेड है
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रूस में सेना में भर्ती भारतीय मूल के व्यक्ति को वापस लाने में उसकी भूमिका सीमित है। व्यक्ति ने भारतीय नागरिकता छोड़कर रूसी नागरिकता ले ली थी। इसके बाद वह रूसी सेना में शामिल हुआ और रूस-यूक्रेन संघर्ष में लड़ रहा है। दरअसल, रूस की सेना में शामिल शख्स के पिता ने बेटे को भारत वापस लाने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की है। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सरकार से वापसी के सभी विकल्प तलाशने को कहा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार मानवीय मदद समेत वापसी के संभावित रास्तों पर विचार करेगी। हालांकि, रूसी अधिकारी उसके बारे में जानकारी देने से इनकार कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने परिवार से पूछे सवाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कई पहलुओं को अब भी स्पष्ट नहीं बताया। बेंच ने उस समझौते के बारे में भी जानकारी मांगी, जो व्यक्ति ने मॉस्को में उसकी पढ़ाई का इंतजाम करने वाले बिचौलिए के साथ किया था। कोर्ट ने यह भी पूछा कि रूसी अधिकारियों के भारतीय अधिकारियों को उसकी नागरिकता बदलने की जानकारी देने के बाद केंद्र इस मामले में दखल दे सकता है या नहीं। मेहता ने कोर्ट के सवालों के जवाब में कहा कि वह संबंधित मंत्रालय से मानवीय सहायता देने की संभावना पर निर्देश लेंगे। मॉस्को पढ़ाई के लिए गया था, सेना में भर्ती हो गया याचिकाकर्ता के मुताबिक उसका बेटा पढ़ाई के लिए अप्रैल में रूस गया था। रूस पहुंचने के कुछ महीनों बाद परिवार को मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से एक संदेश मिला। दूतावास ने बताया कि वह व्यक्ति रूसी नागरिक के तौर पर रूसी सेना में शामिल हो गया है। दूतावास ने परिवार को यह भी बताया कि उसने यह मामला रूस के रक्षा मंत्रालय के सामने उठाया है। दूतावास ने रूसी अधिकारियों से व्यक्ति को रिहा करने का अनुरोध किया था। उसने यह भी कहा कि उसके पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार, व्यक्ति ने स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी। दूतावास के मुताबिक, उस व्यक्ति के पास रूसी पासपोर्ट भी था। दूतावास ने परिवार को बताया कि रूसी अधिकारियों से जवाब मिलने के बाद वह आगे की जानकारी देगा। पिता ने पूछा- इतनी जल्दी रूसी नागरिकता कैसे मिली पिता ने याचिका में कहा कि इतने कम समय में बेटे ने रूसी नागरिकता कैसे हासिल की और सेना में कैसे भर्ती हुआ, इस पर गंभीर चिंता है। याचिकाकर्ता ने बेटे की नागरिकता बदलने और रूसी सेना में भर्ती होने की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं। उसने बेटे की वापसी के लिए केंद्र से दखल देने की मांग की है। रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीयों के फंसने के मामले ये पहला केस नहीं है, 2024-25 में कई खबरें आई थीं कि 20-30 भारतीय रूस की सेना में भर्ती हो गए थे, जिनमें से कुछ मारे भी गए थे। तब भी भारत सरकार ने रूस से उन्हें छोड़ने की मांग की थी, और कुछ को वापस लाया भी गया था। इस केस में फर्क ये है कि उन पुराने केसों में युवक भारतीय नागरिक थे। इस केस में युवक रूसी नागरिक बताया जा रहा है। इसलिए ये केस ज्यादा मुश्किल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User