वियतनाम के रेस्टोरेंट में धमाका, 6 लोगों की मौत:10 घायल, मलबे में लोगों की तलाश जारी; गैस लीक से धमाके की आशंका

Nov 24, 2026 - 15:27
0
वियतनाम के रेस्टोरेंट में धमाका, 6 लोगों की मौत:10 घायल, मलबे में लोगों की तलाश जारी; गैस लीक से धमाके की आशंका
वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह एक रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए हैं। धमाके से आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए और दीवारों में दरारें आ गईं। धमाके के बाद रेस्टोरेंट का एक हिस्सा भी ढह गया। पुलिस और बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। शुरुआती जांच में गैस लीक होने से धमाके की आशंका जताई गई है। आसपास की इमारतों को भी नुकसान हुआ रेस्टोरेंट में धमाका सुबह करीब 8 बजे डोंग दा स्ट्रीट पर बने एक हॉटपॉट रेस्टोरेंट में हुआ। इस दौरान आसपास की इमारतें भी हिल गईं। कई इमारतों की छतों और दुकानों के शेड भी टूट गए। धमाके के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचावकर्मी खास उपकरणों की मदद से मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं। कंक्रीट के भारी टुकड़े हटाने के लिए हाइड्रोलिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि कुछ लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। आसपास की कमजोर इमारतों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षा के लिए दूसरी जगह पहुंचाया गया है। हनोई पुलिस के मुताबिक, हादसे की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में गैस विस्फोट को इमारत का एक हिस्सा ढहने की वजह माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User