प्रभारी मंत्री ने कोतवाली और सर्राफा बाजार का निरीक्षण किया:गाजियाबाद में साइबर सेल, हवालात और मालखाना देखा, गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए
गाजियाबाद में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार देर रात नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस की व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की जांच की स्थिति देखी। इसके बाद चौपला मंदिर स्थित सर्राफा बाजार पहुंचे और व्यापारियों से सुरक्षा को लेकर बातचीत की। साइबर अपराध और लंबित विवेचनाओं की जांच मंत्री ने नगर कोतवाली में साइबर सेल, हवालात और मालखाने का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने टॉप-10 अपराधियों से जुड़े रिकॉर्ड और साइबर अपराध की जांच की फाइलें भी देखीं। पुलिसकर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर जांचने के साथ अधिकारियों से लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखें। किसी भी मामले की जांच में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने और ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा। सर्राफा बाजार में व्यापारियों से ली सुरक्षा की जानकारी नगर कोतवाली के निरीक्षण के बाद धर्मपाल सिंह चौपला मंदिर स्थित सर्राफा बाजार पहुंचे। उन्होंने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था देखी और व्यापारियों से उनकी समस्याएं व सुझाव पूछे। उन्होंने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है। आम लोगों की सुरक्षा और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता है। अपराधों पर नियंत्रण और शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)