सर्दी आते ही ताजमहल पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या:आम दिनों में भी स्मारक पर हो रही भीड़, वीकेंड पर 70,000 से ज्यादा पहुंच रहे सैलानी
सर्दी की दस्तक के साथ ही ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। मौसम में ठंडक बढ़ने से देसी और विदेशी सैलानी बड़ी संख्या में आगरा पहुंच रहे हैं। ताजमहल पर सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में पर्यटकों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सामान्य दिनों में जहां 25 से 27 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं, वहीं वीकेंड पर यह आंकड़ा करीब 40 हजार तक पहुंच रहा है। ताजमहल पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ से रौनक दिखाई देने लगी है। 14 नवंबर को ताजमहल देखने 40,109 पर्यटक पहुंचे थे। 15 नवंबर को 35,688, 16 नवंबर को 26,630, 17 नवंबर को 27,820 और 18 नवंबर को 25,033 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। वहीं, 19 नवंबर को विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत पर देशभर के संरक्षित स्मारकों में प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताजमहल में करीब 70 हजार पर्यटक पहुंचे। इसके बाद 20 नवंबर को करीब 25 हजार, 21 नवंबर को करीब 30 हजार और 22 नवंबर यानी रविवार को करीब 40 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। वहीं, 23 नवंबर को करीब 25 हजार पर्यटक पहुंचे। वहीं आज भी यह संख्या करीब पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, सर्दी बढ़ने के साथ ही ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। आगामी दिनों में क्रिसमस की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी आगरा पहुंचेंगे। वहीं, न्यू ईयर पर भी ताजमहल पर्यटकों की पहली पसंद रहेगा। 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक छुट्टियों और वीकेंड के दौरान पर्यटकों की संख्या में बड़ा उछाल आ सकता है। इस दौरान वीकेंड पर ताजमहल में पर्यटकों की संख्या करीब एक लाख तक पहुंचने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)