जौनपुर में करंट से 80% झुलसी किशोरी:बकरी के लिए पत्ती काटते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आई, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के बखोपुर गांव में मंगलवार दोपहर बकरी के लिए पेड़ से पत्ती काट रही 14 वर्षीय किशोरी हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। लोहे की लग्गी से काट रही थी पत्ती गांव निवासी मुरारी निषाद की बेटी कुमकुम मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे घर से कुछ दूरी पर नहर के पास बकरी के लिए पेड़ से पत्ती काट रही थी। इसके लिए वह लोहे की धार लगी लग्गी का इस्तेमाल कर रही थी। हाईटेंशन तार से छू गई लग्गी इसी दौरान पत्ती काटते समय लोहे की लग्गी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार से छू गई। इससे कुमकुम करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 80 प्रतिशत झुलसी, हालत गंभीर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी को भर्ती कर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक, कुमकुम करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)