प्रियांश आर्य ने मुश्ताक अली ट्रॉफी का हाईएस्ट स्कोर बनाया:68 गेंदों पर 181 रन बनाए, दिल्ली का तमिलनाडु को 276 रन का टारगेट
दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों पर 181 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन बनाए। तमिलनाडु को जीत के लिए 276 रन का टारगेट मिला। प्रियांश ने 7 चौके और 19 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 266.18 रहा। प्रियांश ने तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। तिलक ने 2023 में सौराष्ट्र के खिलाफ 151 रन की पारी खेली थी। वहीं, इस सीजन में प्रियांश से पहले सबसे बड़ी पारी मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार के नाम थी। उन्होंने असम के खिलाफ 48 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाए थे। प्रियांश ने अब इस स्कोर को 46 रन से पीछे छोड़ दिया है। नितीश राणा के साथ 118 रन की साझेदारी की प्रियांश ने यश ढुल के साथ पहले विकेट के लिए 17 गेंदों पर 30 रन जोड़े। यश 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उन्होंने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 118 रन की साझेदारी की। राणा ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए। प्रियांश 18.4 ओवर में मणिमारन सिद्धार्थ की गेंद पर रितिक ईश्वरन के हाथों कैच आउट हुए। इससे पहले उन्होंने अनुज रावत के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 87 रन जोड़े। अनुज 22 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। हिम्मत सिंह ने 2 गेंदों पर 10 रन बनाए, जबकि मयंक रावत बिना खाता खोले नाबाद रहे। दिल्ली ने पावरप्ले में बनाए 94 रन दिल्ली ने पावरप्ले के 6 ओवर में ही 94 रन बना दिए थे। तमिलनाडु की ओर से आर राजकुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। गुरजपनीत सिंह, शाहरुख खान और मणिमारन सिद्धार्थ को भी 1-1 विकेट मिला। तमिलनाडु के गेंदबाज महंगे साबित हुए तमिलनाडु की ओर से आर राजकुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। गुरजपनीत सिंह, शाहरुख खान और मणिमारन सिद्धार्थ को भी 1-1 विकेट मिला। साई किशोर ने 2 ओवर में 44 रन दिए, जबकि सिद्धार्थ ने 2 ओवर में 45 रन खर्च किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)