मालदा टाउन एक्सप्रेस से गिरकर पश्चिम बंगाल का यात्री घायल:प्रतापगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर

Nov 21, 2026 - 10:45
0
मालदा टाउन एक्सप्रेस से गिरकर पश्चिम बंगाल का यात्री घायल:प्रतापगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर
पश्चिम बंगाल का एक यात्री शुक्रवार देर रात मालदा टाउन एक्सप्रेस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। घटना मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से कुछ दूरी पर जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के पास हुई। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से यात्री को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सतपाल सिंह और रेलकर्मी जय प्रकाश मौके पर पहुंचे थे। दोनों ने घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल आरपीएफ का एक आरक्षी यात्री के साथ रहकर उसके इलाज में मदद कर रहा है। आरपीएफ ने यात्री के परिजनों के मोबाइल नंबर खोजकर उन्हें घटना की सूचना दे दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User