शादी से लौट रहे परिवार के ऑटो का एक्सीडेंट:कुरुक्षेत्र में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 6 महीने की बच्ची की मौत; 9 सदस्य घायल
कुरुक्षेत्र के शाहबाद में जीटी रोड पर शादी से लौट रहे परिवार के ऑटो को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 6 महीने की बच्ची आफिया की मौत हो गई, जबकि 9 सदस्स्य घायल हो गए। हादसा रतनगढ़ गांव के पास रात करीब 9:45 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो ऑटो में फंस गई और ऑटो में सवार लोग सड़क पर गिर गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पंजाब से शादी में शामिल होने कैराना गया था परिवार समीम (48) निवासी कांधला जिला शामली (यूपी) ने बताया कि पंजाब के डेरा बस्सी के गांव झौली में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। 19 नवंबर को उसके मामा के लड़के जमील की शादी यूपी के कैराना में थी। शादी में शामिल होने के लिए वो अपनी पत्नी शबनम (41), बेटे मुस्तफा (9), बेटियों साबिया (12), साईबा (16), सिरदोष (14), शादीशुदा बेटी तईयबा, नातिन आफिया (6 माह) और 4 साल के बेटे असद के साथ गया था। पड़ोसी का ऑटो किराए पर लिया शादी में जाने के लिए उसने पड़ोसी गांव के मौमिन का ऑटो किराए पर लिया था। उसी के साथ वे सुबह करीब 7:30 बजे ऑटो में सवार होकर डेरा बस्सी से कैराना पहुंचे थे। लौटते वक्त मारी टक्कर शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार शाम करीब 4:30 बजे कैराना से वापस पंजाब के लिए रवाना हुआ था। करीब 5 घंटे बाद रात करीब 9:45 बजे उनका ऑटो शाहबाद के गांव रतनगढ़ के पास पहुंचा। यहां तेज रफ्तार से आई काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनके ऑटो के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो स्कॉर्पियो में फंस गया और वे सब लोग ऑटो से नीचे गिर गए। ऑटो को खींच ले गई स्कॉर्पियो स्कॉर्पियो उनके ऑटो को कुछ दूरी तक खींच ले गई। हादसे में उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उनको सरकारी अस्पताल शाहबाद पहुंचाया गया। यहां से उनको कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम लेकिन बच्ची आफिया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले प्राइवेट और फिर आदेश मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसके सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायलों का चल रहा ऑपरेशन दूसरी ओर, हादसे में घायल अन्य सदस्यों का इलाज चल रहा है। इनके सिर पर चोटें लगी हैं। शबनम, बेटे मुस्तफा और साबिया का ऑपरेशन चल रहा है। उधर, शाहाबाद पुलिस ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)