दीपावली से पहले रायबरेली में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई:42 किलो अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार, चोरी की झटका मशीन-बैटरी समेत तीन पकड़े

Nov 05, 2026 - 08:49
0
दीपावली से पहले रायबरेली में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई:42 किलो अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार, चोरी की झटका मशीन-बैटरी समेत तीन पकड़े
रायबरेली में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिलएरिया पुलिस ने बिना लाइसेंस घर में पटाखे बेच रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 42 किलो अवैध पटाखे बरामद किए गए। वहीं, गदागंज पुलिस ने खेत से झटका मशीन और बैटरी चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार रात करीब 10 बजे दोनों मामलों का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। घर में रखकर बेच रहा था अवैध पटाखे, 42 किलो बरामद मिलएरिया पुलिस 3 और 4 नवंबर की रात क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवाजी नगर में अमरजीत उर्फ गोल्डी अपने घर में बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 42 किलो पटाखे बरामद हुए। इनमें फैक्ट्री मेड पटाखों के दो कार्टून, 1.5 किलो डिब्बा पाप पटाखे, 20 किलो छुरछुरिया, 600 ग्राम माचिस बम, 400 ग्राम साच चरई, 3.5 किलो पटाखा मिर्ची, 10 किलो महताब लाइट और 4 किलो अनार शामिल हैं। आरोपी अमरजीत उर्फ गोल्डी शिवाजी नगर का निवासी है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। खेत से झटका मशीन और बैटरी चोरी की थी दूसरी कार्रवाई गदागंज थाना क्षेत्र में हुई। गोविंदपुर माधव गांव निवासी इंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया था कि 1 नवंबर को उनके खेत से माइक्रो कंपनी की झटका मशीन और 12 वोल्ट की लिवगार्ड बैटरी चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 4 नवंबर को लाऊ का पुरवा मार्ग के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान गोविंदपुर माधव निवासी अविनाश, भटपुरवा मजरे खोदायपुर निवासी संदीप कुमार उर्फ छोटू और पूरे उदऊ मजरे गोविंदपुर माधव निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लिवगार्ड कंपनी की बैटरी, माइक्रो कंपनी की झटका मशीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल का इस्तेमाल चोरी की घटना में किया गया था। तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। दोनों थानों की टीमों ने की कार्रवाई मिलएरिया पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक रामप्रताप यादव, आरक्षी सोनू, कपिल देव, मोनू कुमार और महिला आरक्षी रिया शामिल रहीं। वहीं, गदागंज पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह और आरक्षी ध्रुव बाबू व सोनू शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User