मां ने बेटे की हत्या की, फिर फंदे पर लटकी:6 महीने की बेटी को भी मारने की कोशिश; बेहोश मिली बच्ची, किराए के मकान में रहता था परिवार
सिद्धार्थनगर में एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद छह माह की बेटी का भी गला दबाया। बच्ची बेहोश हो गई तो महिला ने उसे मृत समझ छोड़ दिया। फिर खुद फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना में बेटे की मौत हो गई, जबकि बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। महिला की पहचान काजल (25) के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्राम मेहरा की रहने वाली थी। सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़ थाना के रघुनाथ नगर वार्ड नंबर 11 में पति रामनरेश (27) डेढ़ साल के बेटे टाइगर और 6 महीने की बेटी खुशी के साथ रहती थी। पिछले पांच साल से रामनरेश यहीं रहकर फुलकी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते है। रामनरेश मूलरूप से मध्य प्रदेश के दतिया जिले के तालगांव का निवासी है। पहले बेटे का गला दबाया, फिर बेटी को भी मारने की कोशिश पुलिस के मुताबिक, काजल ने पहले अपने डेढ़ साल के बेटे टाइगर का गला दबाया। इसके बाद छह माह की बेटी का गला दबाया। बच्ची बेहोश हो गई तो काजल ने उसे मृत समझ लिया। इसके बाद उसने खुद फंदे से लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस, मौतों की जांच शुरू सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला और उसके बेटे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। बेहोश मिली बच्ची की हालत की जानकारी भी जुटाई गई। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की स्थिति सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि दोनों मौतों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जानकारी जुटा रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)