मथुरा में फर्जी दरोगा का पिता भी गिरफ्तार:बैंक खाते में मिले 32 लाख के संदिग्ध लेनदेन, दो फर्जी आईकार्ड बरामद

Nov 12, 2026 - 11:00
0
मथुरा में फर्जी दरोगा का पिता भी गिरफ्तार:बैंक खाते में मिले 32 लाख के संदिग्ध लेनदेन, दो फर्जी आईकार्ड बरामद
मथुरा में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर अधिकारियों पर रौब जमाने वाले सचिन शर्मा के पिता सुरेश शर्मा भी नकली दरोगा निकले। पुलिस ने उनके पास से यूपी पुलिस के दरोगा के दो फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। दोनों आईकार्ड पर सुरेश की फोटो लगी थी। वह अपनी कार टैक्सी में चलाते थे और उसमें पुलिस की पी-कैप रखकर खुद को दरोगा बताते थे। पुलिस ने सुरेश को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। उनका बेटा सचिन पहले ही जेल जा चुका है। जांच में सुरेश के बैंक खाते से दो लोगों के साथ ठगी के 32 लाख रुपए के लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। फरह क्षेत्र के दीनदयाल धाम स्थित नगला बर निवासी सचिन शर्मा करीब दो साल से खुद को ईडी अधिकारी बताकर जिले के अधिकारियों पर रौब जमा रहा था। सोमवार दोपहर वह सीओ रिफाइनरी कार्यालय पहुंचा। शक होने पर सीओ ने उससे ईडी अधिकारी होने का प्रमाण मांगा। लखनऊ स्थित ईडी मुख्यालय से जानकारी की गई तो सचिन की पोल खुल गई। पुलिस ने उसे कार समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने पिता की भूमिका भी बताई। गोपालपुरा रांची बांगर निवासी पूनम ने सचिन, उसके पिता सुरेश समेत चार लोगों के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User