कबरईमें खनिज के अवैध परिवहन पर चार लोगों पर केस:टीम ने 8 वाहन पकड़े; राघव स्टोन क्रेशर संचालक समेत चार पर मुकदमा
महोबा के कबरई में परिवहन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन, खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने 8 वाहन पकड़े और राघव स्टोन क्रेशर के संचालक समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया। कबरई थाना क्षेत्र के कानपुर रोड पर शुक्रवार शाम जांच के दौरान बिना वैध परिवहन प्रपत्र के डस्ट और गिट्टी से लदे दो 18 पहिया ट्रक पकड़े गए। एक ट्रक में करीब 37 घनमीटर डस्ट और 30 घनमीटर गिट्टी लदी थी। खनिज विभाग की शिकायत के मुताबिक, खनिज नई मंडी, कबरई स्थित राघव स्टोन क्रेशर से बिना वैध प्रपत्र के लोड किया गया था। आरोप है कि मना करने के बावजूद अवैध खनन और परिवहन किया गया, जिससे राजस्व को नुकसान हुआ। पुलिस ने क्रेशर मालिक, ट्रक चालक दीपू रावत, ट्रक मालिक सदोले मिश्रा निवासी उन्नाव और वाहन नंबर UP35BT3714 के चालक सुनील यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकदमा बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4 व 21 के तहत दर्ज हुआ। ट्रक का नंबर UP35DT2158 है। बांदा तिराहे के पास मैदान में बिना नंबर प्लेट के पांच ओवरलोड वाहन मिले। टीम ने उन्हें कब्जे में लिया। जांच के समय वहां कोई चालक या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए वाहनों के दस्तावेजों की जांच नहीं हो सकी। खजुरिहा-पहरा मार्ग पर बिना प्रपत्र के चल रहा एक ओवरलोड डंपर भी पकड़ा गया। अधिकारियों के पहुंचने से पहले पांच ओवरलोड वाहन मौके से निकल गए। कार्रवाई में एआरटीओ प्रवर्तन फराज अहमद सिद्दीकी, यात्री कर अधिकारी नरेंद्र सिंह और खनिज इंस्पेक्टर जितेश कुमार पुलिस टीम के साथ शामिल थे। इस मामले को लेकर कबरई थाना प्रभारी कबरई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार समय 9 बजे जानकारी देकर बताया कि खनिज विभाग के खनिज विभाग के मोहर्रिर विनोद राजकमल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। इस मुकदमे की विवेचना निरीक्षक दिनेश कुमार को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)