MDA की कई योजनाओं को जलभराव से मिलेगा छुटकारा:दिल्ली रोड और रामपुर रोड पर 18 करोड़ की लागत से बनेंगे स्टार्म वाटर ड्रेन

Nov 20, 2026 - 10:32
0
MDA की कई योजनाओं को जलभराव से मिलेगा छुटकारा:दिल्ली रोड और रामपुर रोड पर 18 करोड़ की लागत से बनेंगे स्टार्म वाटर ड्रेन
मुरादाबाद में दिल्ली रोड और रामपुर रोड पर दशकों पहली बसी आवासीय योजनाओं को जलभराव से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए वीसी अनुभव सिंह के निर्देश पर एमडीए द्वारा तैयार किए गए स्टार्म वाटर ड्रेन के दो प्रस्तावों को शासन ने मंजूरी दे दी है। इन दोनों की लागत 18 करोड़ रुपए से अधिक है। शासन ने एमडीए के इन प्रस्तावों को मंजूरी देने के साथ ही दोनों के लिए पहली किश्त के रूप में करीब 9 करोड़ रुपए भी जारी कर दिए हैं। इन दोनों योजनाओं पर जल्द ही प्राधिकरण की ओर से कार्य शुरू करा दिया जाएगा। रामपुर रोड पर कबीर नगर, एकता विहार दक्षिणी, एकता विहार पश्चिमी और फ्रेंड्स अपार्टमेंट मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाएं हैं। रामपुर रोड और बरवारा मझरा इलाके के वर्षा के जल की निकासी का उपयुक्त साधन नहीं होने की वजह से एमडीए की आवासीय योजनाओं में जलभराव होता था। इन योजनाओं को जलभराव से बचाने के लिए एमडीए ने 1680 मीटर लंबा आरसीसी नाला बनाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे शासन ने मंजूर कर लिया है। नाला निर्माण पर कुल खर्च 955.14 लाख रुपए आएगा। पहली किश्त के रूप में शासन ने 477.57 लाख रुपए अवमुक्त भी कर दिए हैं। इसी तरह दिल्ली रोड पर नया मुरादाबाद योजना में भी जलभराव की समस्या आती है। इससे बचने के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट से गांगगन नदी तक स्मार्म वाटर ड्रेन तैयार करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसे भी स्वीकार कर लिया गया है। इसकी कुल लागत 820.36 लाख रुपए मंजूर की गई है। इसमें पहली किश्त के रूप में शासन ने 410.18 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User