शामली में सिलेंडर ब्लास्ट से उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत!

Nov 20, 2026 - 10:42
0
शामली में सिलेंडर ब्लास्ट से उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत!
शामली में सिलेंडर ब्लास्ट से उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत!

दि राइजिंग न्यूज़ | शामली | 20 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रसोई गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में मां और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया और घर में आग फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि घर का सामान जलकर राख हो गया और तीनों को बचने का मौका तक नहीं मिल सका।

यह दर्दनाक हादसा शामली के बाबरी थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिलेंडर में विस्फोट किस वजह से हुआ और आग कैसे फैली, इसकी जांच की जा रही है।

बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुए इस हादसे के समय घर में सभी लोग सो रहे थे। अचानक सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ और आग पूरे मकान में फैल गई। साजिद की पत्नी साजिदा (31), बेटियां अदन (13) और माहिरा (11) आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर का पूरा सामान, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। एक ही परिवार की तीन मौतों से गांव खेड़ी में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User