मेरठ के प्रमुख चौराहों-रास्तों पर सोलर ब्लिंकर्स लगेंगे:ठंड शुरू होने से पहले ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित किए जाएंगे
मेरठ में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे। शहर की सड़कों के गड्ढे भी तय मानकों के अनुसार भरे जाएंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए। ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर कराएं जरूरी काम डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग तय मानकों का पालन करें। शासन और सड़क सुरक्षा परिषद के निर्देशों के अनुसार भी काम किया जाए। उन्होंने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां हादसों की रोकथाम के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। गड्ढे भरने में मानकों की अनदेखी पर नाराजगी बैठक में नगर निगम की ओर से सड़कों के गड्ढे भरने के काम में तय मानकों का पालन नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम, एमडीए और लोक निर्माण विभाग को शहर की सभी सड़कों के गड्ढे मानकों के अनुसार भरने के निर्देश दिए। सर्दियों से पहले लगेंगे सोलर ब्लिंकर्स आने वाली सर्दियों को देखते हुए शहर के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर सोलर ब्लिंकर्स और कैट्स आई लगाने को कहा गया। डीएम ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस विभाग को गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा नगर निगम, एमडीए और लोक निर्माण विभाग को शहर में चल रहे विकास कार्य जल्द पूरे करने को कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू-अर्जन, एसपी सिटी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, संबंधित विभागों के अधिकारी और संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)