कल प्रयागराज आएंगे प्रभारी मंत्री:शहर में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, सोरांव में जनसभा करेंगे
प्रयागराज में प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री और प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार, 31 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आयोजित दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह लखनऊ से रवाना होंगे निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री सुबह 10:15 बजे लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। वह कार से बछरावां, रायबरेली और गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते दोपहर करीब 1:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे सोरांव के लिए निकलेंगे प्रयागराज पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री सबसे पहले सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक महापौर गणेश केसरवानी हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्री दोपहर दो बजे सोरांव के लिए रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री का दूसरा कार्यक्रम सोरांव के ददौली खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। दोपहर 2:45 बजे वह यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा युवा मोर्चा के गंगापार जिलाध्यक्ष नवीन पटेल को दी गई है। दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मंत्री शाम 3:45 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। वह गंगा एक्सप्रेसवे, रायबरेली और बछरावां के रास्ते शाम करीब 6:30 बजे लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)