सुल्तानपुर में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जेल:15 साल पहले हुई थी शादी; बीमार पत्नी की हत्या कर तालाब में फेंका था शव

Oct 30, 2026 - 21:12
0
सुल्तानपुर में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जेल:15 साल पहले हुई थी शादी; बीमार पत्नी की हत्या कर तालाब में फेंका था शव
सुल्तानपुर में पत्नी की हत्या कर शव को गांव के तालाब में फेंकने के आरोपी पति दिनेश पाल को शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम नवनीत सिंह ने आरोपी को 12 नवंबर तक के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। 24 अक्टूबर की रात की थी वारदात जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सवई बहवा गांव निवासी आरोपी दिनेश पाल की शादी 15 साल पहले उर्मिला के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार, दिनेश ने 24 अक्टूबर को अपनी पत्नी उर्मिला की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गांव के पास स्थित तालाब में फेंक दिया। अगले दिन 25 अक्टूबर को तालाब से उर्मिला का शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया था। मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था हत्या का केस शनिवार रात उर्मिला के अचानक घर से गायब होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी। सुराग न मिलने पर दिनेश ने ग्राम पंचायत प्रशासक को सूचना दी, जिसके बाद तालाब में शव मिलने की खबर आई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतका की मां शिवकुमारी की तहरीर पर आरोपी पति दिनेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। रात में रामलीला देखने गए थे बच्चे पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश ने बताया कि उर्मिला काफी समय से बीमार चल रही थी। घटना वाली रात दवा देने के बाद उर्मिला कमरे में सो गई थी, जबकि घर के बच्चे और अन्य सदस्य गांव में रामलीला देखने गए हुए थे। पुलिस ने विवेचना पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User