छात्राओं ने वार्डन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया:बोली- आईडी लॉक करने और परीक्षा से पहले कमरे खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा
बलिया में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका पर दबाव बनाने और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे छात्राएं डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्रक प्रतिनिधि को सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने कहा कि उनकी आईडी लॉक कर दी गई है, जिससे वे परीक्षा के फॉर्म नहीं भर पा रही हैं। उनका आरोप है कि छात्रावास खाली करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उनकी परीक्षाएं नजदीक हैं। इससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।
छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका बिना किसी सबूत या ठोस वजह के उन पर झूठे आरोप लगा रही हैं। कई छात्राओं से कमरे खाली करने के लिए कहा गया है। छात्राओं के मुताबिक, यह छात्रावास के नियमों के खिलाफ है। छात्राओं ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर अधीक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)