उन्नाव में आग से दो गुमटियां जलीं, 3-क्विंटल मूंगफली राख:देर रात आग लगने से 30 हजार रुपए के नुकसान का जताया अनुमान

Nov 03, 2026 - 08:23
0
उन्नाव में आग से दो गुमटियां जलीं, 3-क्विंटल मूंगफली राख:देर रात आग लगने से 30 हजार रुपए के नुकसान का जताया अनुमान
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा बाजार में सोमवार देर रात आग लगने से दो गुमटियां जल गईं। एक गुमटी में रखी करीब तीन क्विंटल मूंगफली और अन्य सामान जलकर राख हो गया। गुमटी संचालिका विमला ने करीब 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। पास में सब्जी की दुकान लगाने वाले आशिक अली की गुमटी भी आंशिक रूप से जल गई। मेला देखने गई थीं विमला, लौटने पर मिली जली गुमटी हड़हा निवासी विमला पत्नी अशोक बाजार में लकड़ी की गुमटी रखकर मूंगफली बेचती हैं। उन्होंने प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे गुमटी बंद करके उन्नाव मेला देखने गई थीं। विमला के मुताबिक, देर रात करीब डेढ़ से दो बजे जब वह लौटीं तो गुमटी जली हुई मिली। उसका छप्पर और अंदर रखी करीब तीन क्विंटल मूंगफली भी जल चुकी थी। सब्जी विक्रेता की गुमटी भी जली आग की चपेट में आकर पास में सब्जी की दुकान लगाने वाले आशिक अली की लकड़ी की गुमटी भी आंशिक रूप से जल गई। हालांकि, उनके नुकसान का आकलन सामने नहीं आया है। विमला ने अचलगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच के बाद ही इसकी वजह सामने आ सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User