KGMU के आधा दर्जन डॉक्टरों का एरा यूनिवर्सिटी में निवेश:STF रिपोर्ट में आर्थिक नेटवर्क का जिक्र, बायोकेमिस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अब एरा के कुलपति
KGMU के धर्मांतरण और लव जिहाद मामले की जांच में अब डॉक्टरों के आर्थिक संबंध भी चर्चा में हैं। एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी में KGMU के करीब आधा दर्जन डॉक्टरों के निवेश का दावा किया जा रहा है। इनमें कई डॉक्टर मुस्लिम समुदाय से हैं। इस मामले के सामने आने के बाद KGMU प्रशासन में भी हलचल बढ़ गई है। उनके जुड़ने के बाद अन्य डॉक्टरों के निवेश का दावा STF की जांच रिपोर्ट में एरा यूनिवर्सिटी में KGMU के मुस्लिम डॉक्टरों के निवेश का उल्लेख किया गया है। KGMU के बायोकेमिस्ट्री विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ.अब्बास अली मेहंदी ने यहां से छुट्टी लेकर एरा मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारी संभाली थी। वर्तमान में वह यूनिवर्सिटी के कुलपति पद पर हैं। उनके एरा से जुड़ने के बाद KGMU के दूसरे डॉक्टरों के भी संस्थान में आर्थिक निवेश की बात सामने आई है। डॉक्टरों और संस्थानों के संपर्कों की जांच STF की रिपोर्ट में KGMU के अलग-अलग विभागों में तैनात डॉक्टरों, कर्मचारियों और मेडिकल संस्थानों के बीच संपर्कों का भी जिक्र है। रिपोर्ट के आधार पर शासन ने KGMU प्रशासन को संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डॉक्टरों के निजी संस्थानों से जुड़ाव, निवेश और उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)