दीपावली पर फ्लाइट टिकटों के दाम आसमान पर:बंगलूरू से लखनऊ का हवाई किराया 24,699 रुपये,दिल्ली से किराया 14 हजार और मुंबई से आने का 18 हजार रुपये पार
दीपावली पर घर लौटने वालों की भीड़ का असर अब हवाई किरायों पर भी दिखने लगा है। दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से लखनऊ आने वाली उड़ानों के टिकट महंगे हो गए हैं। सात नवंबर को अलग-अलग एयरलाइंस की सीधी उड़ानों का किराया यात्रियों की जेब पर भारी पड़ सकता है। सबसे अधिक किराया बंगलूरू से लखनऊ आने वाली उड़ानों का है। यहां एयर इंडिया एक्सप्रेस का टिकट 24,699 रुपये तक पहुंच गया है। दिल्ली से लखनऊ आने का किराया 14 हजार तक दिल्ली से लखनऊ आने के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 9786 रुपये पहुंच गया है। वहीं, एयर इंडिया का टिकट 10,274 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 14,113 रुपये हो गया है। मुंबई से आने के लिए 18 हजार से ज्यादा किराया मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ानों में भी किराया काफी बढ़ गया है। इंडिगो की सीधी उड़ान का टिकट 14,251 रुपये, एयर इंडिया का 15,207 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 17,880 रुपये पहुंच गया है। वहीं, अकासा एयर की उड़ान का किराया 18,436 रुपये है। बंगलूरू से सबसे महंगा हवाई सफर बंगलूरू से लखनऊ आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। अकासा एयर की उड़ान का टिकट 18,379 रुपये, इंडिगो का 19,599 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 24,699 रुपये तक पहुंच गया है। त्योहार पर बढ़ती मांग के चलते हवाई सफर भी यात्रियों के लिए महंगा विकल्प बनता जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)