अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर गाड़ी डेंटर की मौत:ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटा, शरीर के उड़े चीथड़े पुलिस बैग में भरकर ले गई शव के टुकड़े

Nov 03, 2026 - 08:06
0
अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर गाड़ी डेंटर की मौत:ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटा, शरीर के उड़े चीथड़े पुलिस बैग में भरकर ले गई शव के टुकड़े
सुल्तानपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और उस पर सवार डेंटर ट्रक में फंस गए। ट्रक उन्हें करीब 400 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में डेंटर के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने सड़क से टुकड़ बटोर कर उठाया शव। मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के छतौना निवासी नन्हे खान (45) के रूप में हुई। वह पयागीपुर में गाड़ियों की डेंटिंग का काम करते थे। वह सोमवार रात पयागीपुर स्थित अपनी दुकान बंद करके हीरो होंडा आई-स्मार्ट बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लोहरामऊ ओवरब्रिज पर चढ़े, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद 400 मीटर तक घसीटता गया ट्रक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद नन्हे और उनकी बाइक ट्रक में फंस गए। ट्रक उन्हें करीब 400 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सिर, हाथ, सीना और पेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शव की पहचान करने में समय लगा। बाद में बाइक के नंबर से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने अवशेष जुटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई कर रही है। ओवरब्रिज पर लाइट न होने पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि राम वन पथ गमन के नाम वाले इस ओवरब्रिज पर अब तक लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। इसी साल यहां टूरिस्ट बस पलटने से भी हादसा हुआ था। लोगों ने यातायात माह के दौरान सिर्फ फोटो खिंचवाकर औपचारिकता पूरी करने का आरोप लगाया। नन्हे के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User