दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे

Nov 03, 2026 - 08:18
0
दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को दिल्ली में अक्टूबर में हुए प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव के विरोध में हुए थे। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इनमें पुलिस की ज्यादती, लोगों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने और सार्वजनिक जगहों पर आने-जाने और प्रदर्शन करने पर रोक लगाने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं। याचिकाओं में पत्रकारों और वकीलों के साथ मारपीट, इंटरनेट बंद करने और पहले दिए गए अदालती आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगाए गए हैं। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए जुटे 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को जारी किए थे नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 15 अक्टूबर को केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किए थे। कोर्ट ने घटनास्थल के CCTV फुटेज और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया था। कोर्ट ने एक जैसे मुद्दों वाली याचिकाओं को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने और उनके जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User