मेरठ में ब्रेवुरा रिजॉर्ट से लापता हुई युवती:31 अक्टूबर से घर नहीं लौटी बेटी, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बाईपास स्थित ब्रेवुरा रिजॉर्ट में इंटर्नशिप कर रही युवती पिछले 8 दिन से लापता है। युवती के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। 20 वर्षीय युवती काजल को परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद पिता संजय कुमार परतापुर थाने पहुंचे और बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी काजल
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश के अनुसार, काजल गौतमबुद्ध नगर जिले के गांव इकनडा की रहने वाली है। उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। कोर्स पूरा करने के बाद वह मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित ब्रेबुरा रिजॉर्ट में इंटर्नशिप कर रही थी। 31 अक्तूबर से नहीं हो रहा संपर्क
पुलिस के अनुसार, 31 अक्तूबर को काजल अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। काफी प्रयास के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चला। पिता ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
बेटी का सुराग नहीं मिलने पर पिता संजय कुमार परतापुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए अनहोनी की आशंका जताई और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)