मेरठ में दीपावली मिलन समारोह:स्केटिंग अकादमी में दीप जलाकर सभी ने बांटी त्योहार की खुशियां,अभिभावकों ने भी लिया समारोह में हिस्सा

Nov 09, 2026 - 11:09
0
मेरठ में दीपावली मिलन समारोह:स्केटिंग अकादमी में दीप जलाकर सभी ने बांटी त्योहार की खुशियां,अभिभावकों ने भी लिया समारोह में हिस्सा
मेरठ में कंकरखेड़ा के नगला ताशी स्थित रोलिंग फाल्कन स्केटिंग अकादमी में दीपावली मिलन समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों ने स्केटिंग प्रशिक्षक आदित्य राणा और सलमान के साथ मिलकर दीपावली पूजन किया। इसके बाद सभी ने स्केटिंग ट्रैक को सुंदर दीपों से सजाया। दीपों की रोशनी से ट्रैक आकर्षक नजर आया। समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अभिभावकों ने भी उनका साथ दिया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User