ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक का पैर कुचला:गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, मुरहास कन्हैया के पास हादसा
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में शनिवार शाम करीब साढ़े 3 बजे इटावा-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में चालक जितेंद्र (35) सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक का पहिया उनके बाएं पैर के ऊपर से निकल गया। पैर बुरी तरह कुचलने से उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सवारियां छोड़कर गांव जा रहे थे जितेंद्र मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बबरी नगला गांव निवासी जितेंद्र ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार सुबह वह रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर निकले थे। मुरहास कन्हैया के पास सवारियों को छोड़ने के बाद वह गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेंद्र उछलकर सड़क पर गिर गए। चालक मौके से फरार, ट्रक खड़ा होने का दावा हादसे में ट्रक का पहिया जितेंद्र के बाएं पैर के ऊपर से निकल गया। इससे उनका पैर बुरी तरह कुचल गया। एंबुलेंस की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।घायल के भाई ने बताया कि ट्रक घटनास्थल पर खड़ा है, जबकि उसका चालक भाग गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, जितेंद्र का बायां पैर पूरी तरह कुचल गया है। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)