कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत:खुर्जा में नानी के अंतिम संस्कार से लौटते समय हादसा, ड्राइवर हिरासत में

Oct 24, 2026 - 17:23
0
कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत:खुर्जा में नानी के अंतिम संस्कार से लौटते समय हादसा, ड्राइवर हिरासत में
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर बघराई कट के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया, इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान खुर्जा के पीरजादगान मोहल्ले के अरशद (25) और मुजम्मिल (35) के रूप में हुई है। वे पुरानी मंडी में सब्जी की दुकान चलाते थे। रिश्ते के भाई जीशान ने बताया कि वे नानी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने अनूपशहर गए थे। शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे खुर्जा लौटते समय बघराई कट पर यू-टर्न लेते वक्त अलीगढ़ की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को रौंद दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार चालक को हिरासत में लिया। मुजम्मिल शादीशुदा था और उसकी दो साल की एक बेटी है। अरशद के परिवार में उसके पिता और बड़ी बहन हैं। घटना के बाद परिवारों में मातम छा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User