मेरठ में क्षत्रिय करणी सेना की नई टीम का गठन:संगठन ने सनातन धर्म से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Oct 24, 2026 - 17:56
0
मेरठ में क्षत्रिय करणी सेना की नई टीम का गठन:संगठन ने सनातन धर्म से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
मेरठ में क्षत्रिय करणी सेना की नई इकाई का गठन कर टीम की जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन की ओर से बताया गया कि इसका उद्देश्य सनातन धर्म से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना है। इसके तहत गौ रक्षा, नारी रक्षा, हिंदू धर्म की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर काम करने की बात कही गई है। संगठन ने सनातनी लोगों से तन, मन और धन से जुड़कर सहयोग करने की अपील की है। पदाधिकारियों के अनुसार, किसी भी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से होती है। इसी भावना के साथ सभी हिंदू भाइयों से संगठन से जुड़ने और इसके कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया गया। संगठन ने अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़कर अपनी गतिविधियों का विस्तार करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User