लखनऊ फिल्म फेस्टिवल:‘स्लो डेटिंग’ और ‘कारटापेस्ता’ सहित कई फिल्मों ने जीते पुरस्कार

Oct 24, 2026 - 17:56
0
लखनऊ फिल्म फेस्टिवल:‘स्लो डेटिंग’ और ‘कारटापेस्ता’ सहित कई फिल्मों ने जीते पुरस्कार
लखनऊ में दो दिवसीय लखनऊ फिल्म फेस्टिवल सीजन-4 और ‘इमैजिनेरियम 2026’ का समापन हो गया। उत्तर प्रदेश पर्यटन, बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप और एसआरएस सिनेमा के सहयोग से आयोजित महोत्सव का उद्देश्य सिनेमा, एनीमेशन, गेमिंग और एआई तकनीक के जरिए प्रदेश में मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देना था। महोत्सव में ‘एआई: द न्यू कैनवस’ और ‘रिटर्न टू द जंगल’ विषय पर मास्टरक्लास, एआई हैकाथॉन, पोलिश एनीमेशन की विशेष स्क्रीनिंग और गेमिंग के भविष्य पर पैनल चर्चा हुई। अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में ‘स्लो डेटिंग’ को सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स, ‘कारटापेस्ता’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, ‘ट्रेडिंग कार्ड्स’ को सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन और ‘स्प्रिंग इन ए बॉटल’ को सर्वश्रेष्ठ एआई-असिस्टेड फिल्म का पुरस्कार मिला। ह्यूगो मार्टर्स और मारिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री चुने गए। ‘अंटिल कैन फ्लाई’ ने भी सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन का खिताब जीता। ऑस्कर-नामांकित फिल्म ‘पारो’ की स्क्रीनिंग और तृप्ति विलास भोइर के साथ प्रश्नोत्तर सत्र के बाद महोत्सव संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User