मेरठ में पोलियो जागरूकता रैली निकाली:15 स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा, लोगों को पोलियो से बचाव के प्रति किया जागरूक

Oct 24, 2026 - 19:34
0
मेरठ में पोलियो जागरूकता रैली निकाली:15 स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा, लोगों को पोलियो से बचाव के प्रति किया जागरूक
मेरठ में शनिवार को रोटरी मंडल 3100 के बैनर तले पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। रैली की शुरुआत पूर्वी कचहरी गेट स्थित अंबेडकर चौक से हुई। यहां से रैली एनएएस कॉलेज पहुंची और फिर वापस अंबेडकर चौक पर आकर संपन्न हुई। रैली का उद्घाटन रोटरी मंडल 3100 की मंडल अध्यक्ष रोटेरियन पायल गौड़ और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राम प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें मेरठ के करीब 15 स्कूलों के लगभग 1000 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो से बचाव और जागरूकता का संदेश दिया। रोटरी इंटरनेशनल की ओर से लंबे समय से पोलियो खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दुनिया के अधिकांश देशों में पोलियो पर काबू पाया जा चुका है। हालांकि, कुछ देशों में अब भी पोलियो के मामले सामने आते हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना और पोलियो से बचाव की कोशिश जारी रखना जरूरी है। रैली को सफल बनाने में पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश मोहन गुप्ता, जीएस धामा, संजीव रस्तोगी, संगीता कुमार, मनीष शारदा, अशोक गुप्ता, हरी गुप्ता और डीजीएन प्रीतीश कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। रैली में मेरठ के रोटरी क्लबों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ करीब 150 रोटेरियन मौजूद रहे। इस दौरान असिस्टेंट गवर्नर पविंदर सिंह, विकास जैन, सेंसर पाल, चीफ कोऑर्डिनेटर प्रदीप सिंघल, डीआरसी संजय गोयल गैलेक्सी, संयोजक आशीष धस्माना, आकाश जैन, रविचंद्रन और संजय शर्मा एडवोकेट सहित अन्य रोटेरियन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User