मेरठ में किसानों ने शिवाया टोल 15-मिनट कराया फ्री:आउटर रिंग रोड पर सर्विस रोड और अन्य सुविधाओं की मांग पर अड़े

Oct 24, 2026 - 19:01
0
मेरठ में किसानों ने शिवाया टोल 15-मिनट कराया फ्री:आउटर रिंग रोड पर सर्विस रोड और अन्य सुविधाओं की मांग पर अड़े
मेरठ के दौराला से गंगानगर जाने वाले आउटर रिंग रोड पर सर्विस रोड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए शिवाया टोल पर धरना दे दिया। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज किसान दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित शिवाया टोल प्लाजा पर पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी मांगें रखीं। सुनवाई नहीं होने पर किसानों ने करीब 4 बजे टोल फ्री करा दिया। लगभग 15 मिनट तक वाहन बिना टोल शुल्क दिए गुजरते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर टोल संचालन दोबारा शुरू कराया। मांगें पूरी नहीं होने पर जताया विरोध भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ता आउटर रिंग रोड पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसी से नाराज होकर उन्होंने शिवाया टोल प्लाजा पहुंचकर विरोध जताया। किसान दौराला से गंगानगर जाने वाले आउटर रिंग रोड पर टोल से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ सर्विस रोड और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति किसानों के टोल प्लाजा पहुंचने और टोल फ्री कराने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पल्लवपुरम थाना प्रभारी भरत सारस्वत, दौराला इंस्पेक्टर सुमन सिंह और सीओ दौराला ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने बातचीत के बाद टोल संचालन दोबारा शुरू कराया। प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता जारी फिलहाल प्रशासन, टोल प्रबंधन और किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है। अधिकारियों का प्रयास है कि वार्ता के जरिए किसानों की समस्याओं का समाधान निकाला जाए। वहीं, किसान अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वार्ता के बाद क्या निर्णय निकलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User