महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म:ईएमटी की तत्परता से एंबुलेंस में सुरक्षित जन्मा बच्चा, स्वास्थ्य विभाग की सराहना
सीतापुर में गोदलामऊ क्षेत्र के बैसुली गांव में शुक्रवार शाम 102 एंबुलेंस में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला को बाद में सीएचसी गोदलामऊ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई। बैसुली गांव निवासी रोहित की 25 वर्षीय पत्नी गंगाजली को शुक्रवार शाम अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तुरंत 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस गांव पहुंच गई। महिला की स्थिति गंभीर होने और प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में प्रसव कराना पड़ा। इस दौरान ईएमटी अरविंद कुमार ने सूझबूझ और तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया। वहीं, एंबुलेंस चालक अवनीश ने वाहन संचालन में अहम भूमिका निभाई। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की स्थिति सामान्य मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दोनों को सीएचसी गोदलामऊ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)