प्रतापगढ़ में मोबाइल टावर के जनरेटर में आग:डीजल के दुरुपयोग समेत 9.52 लाख के नुकसान का आरोप

Oct 24, 2026 - 13:10
0
प्रतापगढ़ में मोबाइल टावर के जनरेटर में आग:डीजल के दुरुपयोग समेत 9.52 लाख के नुकसान का आरोप
प्रतापगढ़ के हैसी परजी स्थित इंडस टावर्स की साइट पर अनधिकृत बाहरी डिवाइस और डीजल के दुरुपयोग का आरोप है। इन डिवाइसों से एक साल में करीब 4 लाख 52 हजार 261 रुपये का डीजल बेचा गया। IME-SSS टेक्नीशियन प्रमोद त्रिपाठी का नाम सामने आया है। आज शनिवार को मांधाता पुलिस को शिकायत की थीं कल शुक्रवार साइट पर जनरेटर में आग लग गई। जनरेटर में लगे बाहरी कैपेसिटर डिवाइस में ब्लास्ट से आग लगी। कंपनी नियमों के मुताबिक, ऐसे डिवाइस लगाने की अनुमति नहीं है। आग से कंपनी को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। डीजल दुरुपयोग और आग से कुल आर्थिक क्षति करीब 9 लाख 52 हजार 261 रुपये बताई गई है। मांधाता कोतवाली में शिकायत दी गई। SSS के वरिष्ठ अधिकारी विनय तिवारी, रत्नेश सिंह, एस्टेट मैनेजर संजय सिंह और टीएम अमित पांडेय ने मौके पर जानकारी ली। पुलिस जांच और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेगी। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User