नोएडा में बिल्डिंग से गिरने से छात्र की मौत:परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत के कारणों का नहीं चल पाया पता
नोएडा की डिजाइन आर्च सोसायटी में 13 साल के छात्र की 12 वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। छात्र की पहचान रणविजय ढाका के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। आशंका है कि छात्र ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाई थी। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूरजपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)