किसान मोर्चा ने CEC-ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को दिया, लंबित मांगों को पूरा करने की अपील
बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा गया। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के जरिए करोड़ों पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जो उनके मुताबिक संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने SIR पर रोक लगाने, इसके आधार पर हुए चुनावों को रद्द करने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को तत्काल जोड़ने की मांग की। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति संबंधी कानून रद्द करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को रद्द करने की मांग उठाई। साथ ही चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की अपील की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी दोहराई। MSP कानून और कर्ज माफी समेत किसान हितों के मुद्दे उठाए प्रदर्शन के दौरान किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, मुआवजा, पेंशन और बीमा से जुड़ी मांगें रखीं। इसके अलावा बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी की गई। मोर्चा सदस्यों ने किसान हितों से जुड़े इन मुद्दों पर कार्रवाई की अपील की। प्रदर्शन के दौरान परमात्मा नंद राय, लक्ष्मण यादव, शिवानंद, छट्ठू गोंड, गंगा सागर राम, भरत गोंड और सुजीत श्रीवास्तव सहित संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)