दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप:पति और ससुराल वालों पर गला घोंटकर मारने का आरोप, 8 साल पहले हुई थी शादी
शाहजहांपुर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर आए मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका परौर थाना क्षेत्र के तिहार पाल नगर गांव की शिल्पी (30) थी। उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। हरदोई के मुनेंदर ने बताया, बेटी शिल्पी की शादी आठ साल पहले शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र निवासी अनिल से हुई थी। शादी के बाद उसे कम दहेज लाने के ताने दिए जाते थे। पिता का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर गला घोंटकर उसकी हत्या की। गुरुवार रात शिल्पी का शव फांसी पर लटका मिला। शुक्रवार सुबह मायके वालों को सूचना मिली, वे ससुराल पहुंचे, जहां शव जमीन पर पड़ा था। पिता ने गले पर निशान बताए। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। परौर थाना प्रभारी जुगल किशोर ने कहा, महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)